{"_id":"6a7cd99fe26940c043083c75","slug":"devotees-thronged-to-catch-a-glimpse-of-lord-shiva-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-159389-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़े भक्त
Thu, 13 Aug 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वयंभू मथानेश्वर महादेव मंदिर में कपाट खुलने से पहले किया विशेष श्रृंगार, श्रद्धा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र/मथाना। श्रावण मास में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कई दिनों से गांव मथाना स्थित स्वयंभू मथानेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। युवा भक्तों की टीम ने महादेव का विशेष शृंगार कर सबका ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीण और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और सर्वसुख व शांति की कामना की।
पुजारी दीपेंद्र आचार्य ने बताया कि सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करने का विशेष महत्व है। शिवजी का जलाभिषेक करने से मन को शांति मिलती है। जीवन की समस्त बाधाएं दूर होने के साथ सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। स्वयंभू मथानेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ियों के अलावा रोजाना दर्शन करने वाले भक्त पूजा-अर्चना में लगे हैं।
सुबह से ही मंदिर में भक्त उमड़ने लगते हैं। श्रद्धालु जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना करके हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हैं। शाम को मंदिर के कपाट खुलने से पहले विशेष शृंगार किया जाता है और भक्तजन अपने आराध्य भोलेनाथ की महाआरती करते हैं। संवाद