{"_id":"6a1ca36b78550fa039032e08","slug":"drains-clogged-with-dirt-and-garbage-drainage-stopped-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-155724-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गंदगी व कचरे से अटे नाले, निकासी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गंदगी व कचरे से अटे नाले, निकासी ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मानसून सिर पर है। ऐसे में जलभराव के गंभीर हालात का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि नगर प्रशासन इससे निपटने के लिए फिलहाल तैयार दिखाई नहीं दे रहा है।
इसकी बानगी शनिवार को हुई मध्यम दर्जे की बारिश में भी देखने को मिली, जहां कई क्षेत्रों में जलभराव के हालात दिखाई दिए। इसके पीछे शहर के नाले की बदहाली है, जिनकी समुचित सफाई के लिए जहमत नहीं उठाई जा रही। शहर के अधिकतर नाले कचरे व गंदगी से अटे हैं। शहर की मुख्य सड़कों के आसपास ही स्थित नालों की भी सुध नहीं ली जा रही। ऐसे में मानसून सीजन में क्या हालात हो सकते हैं सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि अधिकारियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि नालों की साफ-सफाई सामान्य रूप से की जा रही है लेकिन हकीकत कोसों दूर है।
सेक्टरों से होते हुए शहर की अनेक कॉलोनियों से गुजरने वाले सबसे मुख्य नाले के हालात ही सबसे बदतर हैं। नाला न केवल कचरे व गंदगी से अटा हुआ है बल्कि इसमें लंबे समय से सफाई न होने के कारण झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे यह नाला ढकने लगा है, इसके साथ ही झांसा सड़क, पुराना बाईपास व रेड सड़क पर भी नाले कचरे व गंदगी से अटे हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos