सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Who is Sunil Bhatia? And then, after saying hello, he opened fire on the contractor.

Kurukshetra News: काैन है सुनील भाटिया और फिर हेलो कहते ही ठेकेदार पर बरसा दीं गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Who is Sunil Bhatia? And then, after saying hello, he opened fire on the contractor.
विज्ञापन
शाहाबाद। शहर में रविवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब मारकंडा नदी क्षेत्र में माइनिंग कार्य से जुड़े ठेकेदार सुनील भाटिया उर्फ बंटी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइक पर बदमाशों ने पहले एक युवक से पूछा सुनील भाटिया कौन है जैसे ही बताया तो हेलो कहते ही गोलियां बरसा दीं। सुनील भाटिया को दो गोलियां जांघ व गर्दन में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आदेश मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
Trending Videos

चिकित्सकों के अनुसार एक गोली उसकी जांघ और दूसरी कंधे के पास गर्दन में लगी है। सीटी स्कैन के बाद उसकी स्थिति स्पष्ट हुई। 36 वर्षीय माइनिंग ठेकेदार सुनील भाटिया किशनगढ़ रोड स्थित बिजली कॉलोनी का निवासी है। साथी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों रविवार शाम करीब 7:50 बजे गांव कल्याणा से लौटकर माइनिंग स्थल के पास जलेबी पुल मोटर पर रुके थे। इसी दौरान वहां मौजूद बाइक सवार दो युवकों ने उनसे सुनील भाटिया के बारे में पूछताछ की और दीनारपुर गांव में मिट्टी डलवाने की बात कहकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ ही देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवक मौके पर पहुंचे और सुनील भाटिया पर 4 से 5 राउंड फायरिंग कर भाग गए। गोली लगते हैं सुनील भाटिया मौके पर ही गिर पड़े और बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सुनील भाटिया को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी जगदीश टामक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान, फायरिंग के कारणों और संभावित गैंगस्टर कनेक्शन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले बदमाशों ने रेकी करके इस वारदात को अंजाम दिया है। चर्चा यह भी है कि हमले से पहले बदमाश सुनील भाटिया के घर तक भी पहुंचे थे। डीएसपी सिद्धार्थ का कहना है कि बदमाशों को काबू करने के लिए नाकेबंदी की हुई है। वारदात को क्यों अंजाम दिया गया यह अभी जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed