सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Education Minister felicitated successful students in JEE Mains

Kurukshetra News: जेईई मेन्स में सफल छात्रों को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Education Minister felicitated successful students in JEE Mains
कुरुक्षेत्र। सुपर 100 परिसर में पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल डांढा का इस तरह किया गया स्वागत। सं - फोटो : 1
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारना के सुपर 100 संस्थान में यशोदीप सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 110 बच्चों का आगामी कक्षाओं के लिए चयन हुआ। प्रदेशभर से 700 से ज्यादा बच्चों ने इसकी परीक्षा दी थी। इसमें 110 विद्यार्थी आईआईटी, जेईई मेन्स के दाखिले के लिए यहां तैयारी करेंगे।
Trending Videos


साथ ही इस साल जेईई मेन्स में 16 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके लिए बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सुपर 100 परिसर बारना में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेईई मेन्स को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें फतेहाबाद की खुशी 99.7 प्रतिशत, मेवात से राशिद 99.33 प्रतिशत, गुरुग्राम से सत्यम 99.42 प्रतिशत, हिसार से शल्सी 99.70 प्रतिशत और फतेहाबाद से शिल्पी 98.59 प्रतिशत अंक के साथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 235 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स को क्वालिफाई किया है। इनमें 16 ने 99 प्रतिशत से ज्यादा, 35 ने 98 प्रतिशत से ज्यादा, 57 ने 97 प्रतिशत से ज्यादा और 85 ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।

वहीं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जिस परिसर में सुपर 100 की कक्षाएं चल रही हैं, वहां जो भी कमियां या जरूरतें होंगी, उन्हें सरकार की तरफ से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी ही व्यवस्था आने वाले 5 साल में प्रदेश के हर स्कूल में तैयार की जाएगी।
प्रदेश में 1,23,000 विद्यार्थियों और 18,000 शिक्षकों की टीम बनी

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कुशल बिजनेस कार्यक्रम चलाया है। इस योजना के हाल ही में हुए कार्यक्रम के लिए 1,23,000 विद्यार्थियों और 18,000 शिक्षकों की टीम बनाई गई। इन 18,000 टीमों में से प्रत्येक जिले की टॉप तीन यानी प्रदेश की कुल 66 टीमों का पंचकूला में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके साथ ही हिंदुस्तान में हरियाणा पहला राज्य बना, जहां की 66 टीमें पढ़ाई के साथ-साथ अपने पैरों पर खड़ी हो गई हैं। सरकार की तरफ से इन्हें एक-एक लाख रुपये आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर दिए गए हैं।

कुरुक्षेत्र। सुपर 100 परिसर में पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल डांढा का इस तरह किया गया स्वागत। सं

कुरुक्षेत्र। सुपर 100 परिसर में पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल डांढा का इस तरह किया गया स्वागत। सं- फोटो : 1

कुरुक्षेत्र। सुपर 100 परिसर में पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल डांढा का इस तरह किया गया स्वागत। सं

कुरुक्षेत्र। सुपर 100 परिसर में पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल डांढा का इस तरह किया गया स्वागत। सं- फोटो : 1

कुरुक्षेत्र। सुपर 100 परिसर में पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल डांढा का इस तरह किया गया स्वागत। सं

कुरुक्षेत्र। सुपर 100 परिसर में पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल डांढा का इस तरह किया गया स्वागत। सं- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed