फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Encounter between CIA-1 and Sonipat-based criminals in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: सीआईए-1 और सोनीपत के बदमाशों के बीच पिपली में मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली

Tue, 18 Aug 2026 09:15 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 18 Aug 2026 09:15 PM IST
सार

घायल बदमाशों की पहचान कमल व साहिल के रूप में हुई है। दोनों बदमाश सेक्टर सात में वकील बलवंत सिंह वालिया के घर पर लूट करने वाले मुख्य आरोपी हैं।

विज्ञापन
Encounter between CIA-1 and Sonipat-based criminals in Kurukshetra
मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों का पुलिस ने कराया इलाज - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र के पीपली क्षेत्र में सीआईए-1 और सोनीपत के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें दो बदमाश घायल हुए हैं। सेक्टर सात में वकील बलवंत सिंह वालिया के घर पर लूट करने वाले मुख्य आरोपी कमल व साहिल से मामले में सीआईए एक की टीम आरोपियों से वारदात में प्रयोग असला बरामद करवाने के लिए निशानदेही के आधार पर उमरी चौक के पास एनएच 44 स्थित फ्लावर सिटी के बगल में खाली पार्क में लेकर पहुंची थी। आरोपियों ने वहां छुपाया हुआ पिस्तौल उठाकर पुलिस को देने की बजाए उन पर फायर कर दिया और भागने का प्रयास करने लगे। 
विज्ञापन




जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारकर उन्हें घायल कर दोबारा से काबू कर लिया। घायल आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी साहिल व कमल के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी मामले में मुख्य आरोपी थे फिलहाल दोनों आरोपियों का लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह सीआईए 1 की टीम, थाना सदर थानेसर व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed