Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Kurukshetra: Five-foot-long crocodile reaches cattle enclosure; rescued and handed over to wildlife team.
{"_id":"6a845e308f34bee6570c9270","slug":"video-kurukshetra-five-foot-long-crocodile-reaches-cattle-enclosure-rescued-and-handed-over-to-wildlife-team-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: पशु बाड़े के पास पहुंचा पांच फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर वन्यजीव टीम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: पशु बाड़े के पास पहुंचा पांच फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर वन्यजीव टीम को सौंपा
कुरुक्षेत्र।
गांव दबखेड़ी के डेरा सरदार चुहड़ा में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पशु बाड़े के पास करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। बाड़े के पास कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर पशु बाड़े का मालिक मौके पर पहुंचा तो मगरमच्छ को कुत्तों से घिरा देखा। सूचना मिलते ही गोताखोर प्रगट सिंह की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से काबू कर रेस्क्यू कर लिया। बाद में उसे वन्यजीव टीम के हवाले कर दिया गया।
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में दो मगरमच्छों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही थी। इसके बाद उन्होंने वन्यजीव टीम के साथ मिलकर एक मगरमच्छ को पहले ही रेस्क्यू कर लिया था, जबकि दूसरा मगरमच्छ उस समय नहर में गायब हो गया था। इसके बाद उन्होंने नहर किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मगरमच्छ दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने के लिए जागरूक किया था।
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह डेरा सरदार चुहड़ा से फोन आया कि जिस दूसरे मगरमच्छ की तलाश की जा रही थी, वह पशु बाड़े के पास पहुंच गया है। इससे लोगों और पशुओं की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी चोट के मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। प्रगट सिंह के अनुसार इन दिनों नहर में बरसाती पानी चल रहा है। पानी की स्थिति और आंखों में होने वाली परेशानी के कारण मगरमच्छ अपना स्थान बदलते रहते हैं और कई बार पानी से बाहर भी निकल आते हैं। इसी कारण नहर के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
बॉक्स
पांच फीट लंबा और करीब 50 किलो वजनी था मगरमच्छ
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि मंगलवार को रेस्क्यू किया गया मगरमच्छ करीब पांच फीट लंबा और 50 किलोग्राम वजन का था। उन्होंने बताया कि अब तक वह वन्यजीव टीम के सहयोग से क्षेत्र में करीब 29 मगरमच्छों का रेस्क्यू कर चुके हैं। उन्होंने नहर और उसके आसपास रहने वाले लोगों से अपील की कि यदि कहीं मगरमच्छ दिखाई दे तो उसके करीब जाने या उसे खुद पकड़ने का प्रयास न करें। तुरंत वन्यजीव विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि मगरमच्छ और लोगों दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।