फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guest teachers protest against breach of promise, will burn effigy of Education Minister

Kurukshetra News: वादाखिलाफी के विरोध में अतिथि अध्यापकों का प्रदर्शन, दहन करेंगे शिक्षा मंत्री का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers protest against breach of promise, will burn effigy of Education Minister
कुरुक्षेत्र। अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर लघु सचिवालय में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को जारी रहा। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहा है। संघ ने 8 और 9 अगस्त को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का पुतला दहन करने का एलान किया है।
विज्ञापन

8 अगस्त को कुरुक्षेत्र में और 9 अगस्त को लाडवा में प्रदेशभर से महिला अतिथि अध्यापिकाएं प्रदर्शन करेंगी। धरने की अध्यक्षता राजकुमार कालीरमन ने की। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सरकार ने नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं की। भाजपा ने 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का वादा किया था। यह वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है। अध्यापक संघ का आरोप है कि सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की है। सर्वोच्च न्यायालय ने 2014 की नियमितीकरण नीति को वैध ठहराया था। इसके अलावा, हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल और 27 मई 2026 को भी अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण के पक्ष में आदेश दिए थे। भाजपा ने 2014 के घोषणा पत्र में नियमितीकरण का वादा किया था, जो अधूरा है।
विज्ञापन


आगामी प्रदर्शन और राज्य स्तरीय रैली
आंदोलन के अगले चरण में 8 अगस्त को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन होगा। इसके बाद 9 अगस्त को लाडवा में महिला अतिथि अध्यापिकाएं शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकेंगी। राजकुमार कालीरमन ने बताया कि 6 सितंबर को एक राज्य स्तरीय रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली शहीद बहन राजरानी के शहादत दिवस पर कुरुक्षेत्र में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed