सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurvansh won the silver medal in the 84 kg category.

Kurukshetra News: 84 किग्रा वर्ग में गुरवंश ने जीता रजत पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Jun 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Gurvansh won the silver medal in the 84 kg category.
कुरुक्षेत्र। जीते के बाद तिरंगा झंडा लहराते गुरवंश अरोड़ा। स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। शहर के खिलाड़ी गुरवंश अरोड़ा ने वियतनाम के दा नांग शहर में आयोजित एशिया एवं ओशिनिया मार्शल आर्ट और पैंक्रेशन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। गुरवंश ने अंडर-20 लड़कों के 84 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और पदक अपने नाम किया।

ये प्रतियोगिता 7 से 9 जून तक वियतनाम के दा नांग शहर में आयोजित हुई, जिसमें एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। गुरवंश ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान दमदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले तक पहुंचकर उन्होंने भारत के लिए रजत पदक हासिल किया। गुरवंश के कोच अमित धारीवाल ने बताया कि गुरवंश ने लगातार अभ्यास और कड़े प्रशिक्षण के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। गुरवंश की सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चेयरमैन सुभाष कलसाना, मनदीप अरोड़ा, बूड सिंह अरोड़ा, अधिवक्ता मनदीप रावा, रिंकू बैरागी, नरेश खेड़ा, विक्रम अटवान, एसपी तंवर और श्याम रावत ने गुरवंश को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed