फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hasla intensifies public relations campaign in support of OPS reinstatement

Kurukshetra News: ओपीएस बहाली के समर्थन में हसला का जनसंपर्क अभियान तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hasla intensifies public relations campaign in support of OPS reinstatement
कुरुक्षेत्र। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के लिए हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) का ओपीएस संकल्प अभियान जिले में लगातार जारी है। अभियान के तहत हसला ने शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरोट और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवीदासपुरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर हस्ताक्षर अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। तरसेम कौशिक ने बताया कि ओपीएस कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक स्थिरता का आधार है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य को अनिश्चित बनाती है। कौशिक ने सरकार से शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में ओपीएस जल्द बहाल करने की मांग की। उन्होंने इसे कर्मचारियों की वर्षों पुरानी न्यायोचित मांग बताया। यह जनजागरण अभियान जिले के प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचाया जाएगा और ओपीएस बहाली तक लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed