फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   IGNOU admission deadline extended till August 16

Kurukshetra News: इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
IGNOU admission deadline extended till August 16
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के सभी कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी है। इच्छुक विद्यार्थी समय पर प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक धर्म पाल ने यह जानकारी दी। केंद्र प्रदेश के 17 जिलों में 34 अध्ययन केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुलभ और लचीली शिक्षा उपलब्ध कराता है। विद्यार्थी अपने घर के पास रहकर पढ़ाई कर सकते हैं और नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे सकते हैं। स्थानांतरण पर अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र बदलने की सुविधा भी उपलब्ध है। इग्नू 350 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित करता है, जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा प्रमुख हैं। पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग और आईटीआई के विद्यार्थी भी अपनी नियमित तकनीकी शिक्षा के साथ इग्नू से स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed