{"_id":"6ae2d4b2b6667892d20c318a","slug":"kurukshetra-doctor-murder-case-high-court-overturns-verdict-commutes-death-sentences-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र डॉक्टर हत्याकांड: हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, चार दोषियों की फांसी की सजा 30 साल कठोर कैद में बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र डॉक्टर हत्याकांड: हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, चार दोषियों की फांसी की सजा 30 साल कठोर कैद में बदली
Thu, 29 Oct 2026 10:38 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:38 AM IST
सार
सेक्टर 13 में डॉ अतुल अरोड़ा की पत्नी अपने घर पर ही केक बनाने का भी अपने शौक के चलते काम करती थी। केक का ऑर्डर देने के बहाने ही उक्त दोषी घर की ऊपरी मंजिल पर घुसे थे, जहां उन्होंने डॉ विनिता के सास व ससुर को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : एआई
विस्तार
सेक्टर 13 में डॉ विनिता अरोड़ा की हत्या व डकैती मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्थानीय अदालत का फैसला पलट दिया है। अदालत ने चार दोषियों को फांसी की सजा को 30 साल कठोर कारावास में बदला है जबकि पूर्व नौकरानी को बरी कर दिया गया है। वारदात को नौ जनवरी 2023 में अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
जस्टिस विनोद एस भारद्वाज और जस्टिस रविंदर मलिक की पीठ ने सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया। कोर्ट ने दोषियों की उम्र, सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि, जेल में आचरण और सुधार की संभावना को देखते हुए 30 साल की सजा को उचित माना है। स्थानीय अदालत ने पिछले वर्ष 15 दिसंबर को विक्रमजीत उर्फ बिट्टू, सुनील कुमार, मनीष कुमार, विक्रम उर्फ विक्की और पूनम को दोषी ठहराया था जबकि पांच दिन बाद 20 दिसंबर को फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
सेक्टर 13 में डॉ अतुल अरोड़ा की पत्नी अपने घर पर ही केक बनाने का भी अपने शौक के चलते काम करती थी। केक का ऑर्डर देने के बहाने ही उक्त दोषी घर की ऊपरी मंजिल पर घुसे थे, जहां उन्होंने डॉ विनिता के सास व ससुर को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया था। यहीं नहीं डॉ विनिता अरोड़ा के पति डॉ अतुल अरोड़ा को भी गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया था और उन्हें एक कमरे में बंद कर फरार हो गए थे। बदमाश जाते समय लाखों के जेवरात भी ले गए थे।
विज्ञापन