फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Snobar Pradhan and Manya Up-pradhan elected at Dayanand Mahila Mahavidyalaya

Kurukshetra News: दयानंद महिला महाविद्यालय में स्नोबर प्रधान, मान्या उपप्रधान बनीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Snobar Pradhan and Manya Up-pradhan elected at Dayanand Mahila Mahavidyalaya
कुरुक्षेत्र। डीएन कॉलेज में प्राचार्या एवं ​अन्य ​​शि​क्षिकाओं के साथ पदा​धिकारी छात्राएं। स्वय
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में ट्यूटोरियल प्रतिनिधियों की बैठक हुई। यह बैठक प्रॉक्टोरियल बोर्ड और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करना था।
विज्ञापन

बैठक में बैज वितरण समारोह और पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया हुई। आंतरिक शिकायत समिति की संयोजिका सपना अरोड़ा ने प्रक्रिया की जानकारी दी। सभी टीआर प्रतिनिधियों और जेंडर चेंपियंस को बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में चार पदाधिकारियों का चयन किया गया। स्नोबर को प्रधान, मान्या सैनी को उपप्रधान चुना गया। भावना सचिव और अंशिका संयुक्त सचिव बनीं।
विज्ञापन


प्राचार्य ने दी बधाई
प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज लगाकर बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को पद की गरिमा के अनुरूप दायित्व निभाने को प्रेरित किया। प्राचार्य ने समस्याओं को उचित माध्यम से प्रकोष्ठों तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने छात्राओं को शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की भूमिका के प्रति जागरूक रहने को भी कहा। इस अवसर पर मुख्य ट्यूटर डॉ. अनु चौहान सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed