कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) के एनसीसी सीनियर डिवीजन कैडेट्स ने कम्बाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीएटीसी)-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 पदक अपने नाम किए। कैडेट्स ने प्रतिष्ठित ओवरऑल ड्रिल ट्रॉफी और ओवरऑल कैंप सीनियर का खिताब भी जीता। 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित शिविर में सात महाविद्यालयों और 18 विद्यालयों सहित कुल 25 शिक्षण संस्थानों के 432 सीनियर डिवीजन कैडेट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में आईआईएचएस के कैडेट्स ने फुटबॉल में छह, खो-खो में नौ, वॉलीबॉल में उपविजेता रहते हुए नौ, फ्लैग एरिया में पांच, ग्रुप कमांडर गार्ड में छह, पायलटिंग में तीन तथा समूह गीत, रागनी, निबंध लेखन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी पदक हासिल किए। संवाद