Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Kurukshetra: 15 'Amrit Sarovars' completed in the district at a cost of ₹6.18 crore; inauguration awaited for months.
{"_id":"6a44e7ad369a4f5a35034381","slug":"video-kurukshetra-15-amrit-sarovars-completed-in-the-district-at-a-cost-of-rs618-crore-inauguration-awaited-for-months-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: छह करोड़ 18 लाख से तैयार किए गए जिला में 15 अमृत सरोवर, लोकार्पण की थी महिनों से इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: छह करोड़ 18 लाख से तैयार किए गए जिला में 15 अमृत सरोवर, लोकार्पण की थी महिनों से इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र।
जिला में प्रदेश सरकार की ओर से 15 अमृत सरोवर तैयार किए गए हैं, जिनका बुधवार को प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने लोकार्पण किया। 6 करोड़ 18 लाख 33 हजार रुपए से तैयार किए गए इन अमृत सरोवरों का निर्माण कईं माह पहले ही किया जा चुका था, जिनके लोकार्पण का आज तक इंतजार किया जा रहा था। कईं सरोवर लोकार्पण के इंतजार में बदहाल होने की राह पर आने लगे थे।
सरकार की योजना के तहत जिला में सबसे ज्यादा आठ अमृत सरोवर पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में तैयार किए गए हैं जबकि थानेसर विधानसभा क्षेत्र के महज दो सरोवर इसमें शामिल है। सीम सिटी लाडवा में तीन व शाहाबाद विस क्षेत्र में एक ही अमृत सरोवर बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये सरोवर गांव की सुंदरता को चार-चांद लगाएंगे तो ग्रामीण पर्यटन को भी इनके जरिए बढ़ावा मिलेगा।
बॉक्स
बेहतर रहे रखरखाव तो ही फायदा : सुल्तान
गांव दयालपुर के पूर्व सरपंच सुल्तान सिंह का कहना है कि सरकार ने अमृत सरोवर बनवाकर गांव के सौंदर्यकरण में चार-चांद लगाए हैं लेकिन इन सरोवरों का बेहतर रखरखाव भी जरूरी है। इनके आसपास अवैध कब्जे भी न होने पाएं। इनमें निर्मल पानी रहे, इसके लिए व्यवस्था की जाए।
बॉक्स
इन गांवों में बनाए गए अमृत सरोवर
6 करोड़ 18 लाख 33 हजार रुपए से तैयार किया गया है। इनमें गांव अजराना खुर्द, नखरोजपुर, गंगहेड़ी, नैंसी, अरनैचा, बाखली, बीबीपुर कलां, धीरपुर, गोबिंद माजरा, शादीपुर लाडवा, धनौरी, दयालपुर और दुधला में एक-एक व सलपानी कलां के दो तालाब शामिल हैं।
बॉक्स
कोलापुर गांव में तैयार किया हुआ है लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट : धूमन
सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के तालाबों को जीवंत रखने के लिए अभियान चलाया है। सरस्वती बोर्ड के माध्यम से भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए सरस्वती नदी के किनारे तालाबों में बरसाती पानी को इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोलापुर गांव में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट तैयार किया हुआ है। गांवों का वेस्ट पानी तीन चरणों से होते हुए तालाब में जाता है, जिसको आगे सरस्वती में डाला जा रहा है। दूसरे गांवों में भी एलडब्ल्यूएम को लागू करने की जरूरत है। अब सरस्वती का विस्तार गांव पोलड़ से राजस्थान तक किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।