फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KVK scientists explained the benefits of natural farming and nutrition garden.

Kurukshetra News: केवीके वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती और पोषण वाटिका के लाभ बताए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
KVK scientists explained the benefits of natural farming and nutrition garden.
लाडवा। प्राकृतिक खेती के बारे में महिला किसानों का जानकारी देते कृ​षि विज्ञान केंद्र के वैज्ञान
लाडवा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र ने गांव बकाली में प्राकृतिक खेती और पोषण वाटिका पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 50 ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने बताया कि प्राकृतिक खेती उत्पादन लागत कम करती है। यह भूमि की उर्वरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है। उन्होंने जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, मल्चिंग तथा जैविक कीट एवं रोग प्रबंधन जैसी तकनीकों पर जोर दिया। ललिता रानी ने महिलाओं से पोषण वाटिका विकसित करने का आह्वान किया। इससे परिवार को ताजी, पौष्टिक और रसायन-मुक्त सब्जियां मिलेंगी। मनोज कुमार सिंह ने टिकाऊ कृषि प्रणाली और कृषि में वृक्षों का महत्व बताया। फतेह सिंह ने प्राकृतिक तरीकों से फसलों में रोग एवं कीट प्रबंधन की जानकारी दी। प्रशिक्षण में सहजन, करौंदा, जामुन, एलोवेरा और तुलसी जैसे पौधों के गुणों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed