{"_id":"69ee744ed776b8518b07e42a","slug":"mann-ki-baat-inspires-service-and-nation-building-suman-saini-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153917-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की बात से मिलती है सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : सुमन सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन की बात से मिलती है सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : सुमन सैनी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान संबोधन देती हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को जनभागीदारी, सेवा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक विचार, देशहित के प्रति उनका दृष्टिकोण और समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले संदेश हम सभी को निरंतर प्रेरित करते हैं।
वह रविवार को गांव बदरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुन रही थीं। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। सुमन सैनी ने कहा कि कार्यक्रम में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की जाती है। सरकार की नीतियों को नागरिकों तक पहुंचाना और उनकी प्रतिक्रिया जानना भी इसका एक महत्वपूर्ण पहलू है। मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर उन व्यक्तियों और समुदायों की प्रेरणादायक कहानियां भी साझा करते हैं जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। इस कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर नागरिकों के भेजे गए विचारों, सुझावों और अनुभवों को भी साझा करते हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, नरेंद्र दबखेड़ा, महामंत्री कर्मबीर सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख रणबीर पाल, सतीश कटारिया, अमन सिंगला, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, सुरज चौहान, पार्थ शर्मा, सन्नी कालड़ा, प्रदीप सहगल मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X