फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mother's milk is the complete and best food for the baby: Prof. Tanwar

मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण एवं सर्वोत्तम आहार : प्रो. तंवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mother's milk is the complete and best food for the baby: Prof. Tanwar
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग ने विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान के महत्व के प्रति प्रेरित कर मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था।
विज्ञापन

प्रोफेसर डॉ. सुनीति तंवर ने मां के दूध को शिशु के लिए संपूर्ण और सर्वोत्तम आहार बताया। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में भी सहायक है। जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करना और छह माह तक केवल मां का दूध देना स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय जागरूकता फैला रहा है। सहायक प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका ने विद्यार्थियों को स्तनपान के वैज्ञानिक व आयुर्वेदिक महत्व समझाए। मातृ पोषण, उचित परामर्श और परिवार के सहयोग को सफल स्तनपान की आधारशिला बताया गया। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला की अगुवाई में विभाग पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता गतिविधियां करेगा। स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और समाज के हर वर्ग तक संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed