{"_id":"6a6fa60a5b1d5e5368008fae","slug":"the-health-department-has-reached-11-million-homes-so-far-and-dengue-larvae-have-been-found-in-more-than-3000-homes-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-158780-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब तक 11 लाख घरों तक पहुंचा स्वास्थ्य विभाग, तीन हजार से ज्यादा घरों में मिला डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब तक 11 लाख घरों तक पहुंचा स्वास्थ्य विभाग, तीन हजार से ज्यादा घरों में मिला डेंगू का लार्वा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ड्रमो में खड़े पानी की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का घर-घर सर्वे अभियान जारी है। विभाग ने इस वर्ष अब तक करीब 11 लाख घरों की जांच की है। इसके बावजूद जिले में 3 हजार से अधिक घरों और 4 हजार से अधिक पानी के कंटेनरों में डेंगू का लार्वा मिला है।
लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 325 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। शनिवार को विभाग की टीमों ने 7,171 घरों की जांच की। इस दौरान 28 घरों और 32 पानी के कंटेनरों में लार्वा मिला। कुल 50 स्थानों पर लार्वा मिलने के बाद संबंधित लोगों को नोटिस दिए गए। प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा गतिविधियां चलाई गईं। साथ ही फॉगिंग भी कराई गई।
बचाव के लिए निर्देश
जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया। उन्होंने कहा कि जिलेभर में सर्वे, एंटी लार्वा गतिविधियां और फॉगिंग लगातार जारी है। डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका घरों और आसपास पानी जमा न होने देना है। उन्होंने लोगों से कूलर, गमले, टंकियां, पुराने टायर जैसे पात्रों में पानी जमा न करने की अपील की। सप्ताह में एक दिन पानी के पात्रों को खाली कर साफ करने को कहा।