{"_id":"6ad5319ca7c348680c046ceb","slug":"onik-won-a-gold-medal-in-the-taekwondo-competition-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-162910-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ओनिक ने ताइक्वांडो स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ओनिक ने ताइक्वांडो स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
लाडवा। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा के विद्यार्थी ओनिक पपनेजा ने ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई स्तरों पर पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
ओनिक ने इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 716 प्रतिभागियों के बीच उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया, इसके अतिरिक्त, ओनिक ने ब्लॉक और जिला स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीते।
उन्होंने नेशनल फाल्कन चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। ओनिक शीर्ष 10 व्यक्तिगत प्रतिभागियों में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने सीबीएसई नॉर्थ जोन ताइक्वांडो टूर्नामेंट की अंतिम सूची में भी जगह बनाई। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य अमरजीत कौर संधू ने ओनिक को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। विद्यालय ने उनकी सफलता को कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।