{"_id":"6ad531e6298978a77b03f0b4","slug":"worship-of-1008-young-girls-at-the-maa-bala-sundari-temple-in-kurdi-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-162918-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरड़ी के मां बाला सुंदरी मंदिर में 1008 कन्याओं का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरड़ी के मां बाला सुंदरी मंदिर में 1008 कन्याओं का पूजन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शांतिनगर कुरड़ी गांव स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर में महाष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में 1008 कन्याओं का पूजन किया गया।
सुबह चार बजे से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंदिर के प्रधान एडवोकेट जयनारायण दीक्षित ने बताया कि यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। महाष्टमी पर महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसकी पूर्णाहुति स्वामी संतोष ओंकार और स्वामी शक्ति देव ने डाली। इसके बाद मां को भोग लगाकर कन्याओं का पूजन किया गया।