फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Re-joining of over 50 guest teachers at KU pending

Kurukshetra News: केयू में 50 से अधिक गेस्ट शिक्षकों की री-जॉइनिंग लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Re-joining of over 50 guest teachers at KU pending
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। संस्थान के 50 से अधिक गेस्ट और पार्ट-टाइम शिक्षक अभी भी री-जॉइनिंग का इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने अप्रैल में वर्कलोड का ब्योरा मांगा था। आईआईएचएस ने करीब तीन महीने बाद जुलाई अंत में एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच को यह ब्योरा भेजा। अब रिपोर्ट के परीक्षण के बाद ही शिक्षकों की वापसी पर फैसला होगा। री-जॉइनिंग न होने से नियमित शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। गेस्ट शिक्षकों का कहना है कि वर्कलोड तय होने में देरी से हर वर्ष अनिश्चितता बनी रहती है। वे चाहते हैं कि प्रक्रिया समय पर पूरी हो।
विज्ञापन




वर्कलोड का डेटा भेज दिया है : प्रो. रीटा

आईआईएचएस की प्रिंसिपल प्रो. रीटा ने बताया कि संस्थान की ओर से वर्कलोड का पूरा डेटा एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच को भेज दिया गया है। अब विश्वविद्यालय स्तर पर आकलन और मंजूरी के बाद ही री-जॉइनिंग संबंधी आदेश जारी होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन




कुछ दिन पहले मिला संशोधित डेटा : एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच

एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि आईआईएचएस का संशोधित वर्कलोड डेटा कुछ दिन पहले प्राप्त हुआ है। पहले भेजे गए ब्योरे में कुछ कमियां थीं, जिन्हें दूर कर दोबारा भेजने के लिए कहा गया था। अब प्राप्त रिपोर्ट का परीक्षण किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed