{"_id":"69c06d4fb3bb78bc3400d8ca","slug":"samani-won-the-volleyball-match-and-avinash-won-the-race-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-152011-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वॉलीबॉल में समानी और दौड़ में अविनाश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वॉलीबॉल में समानी और दौड़ में अविनाश ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए सुरमयी शर्मा उपनिदेशक, माय भारत कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता रविवार को समापन हो गया। माय भारत और अमीन युवा खेल क्लब के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर वॉलीबॉल, खो-खो, दौड़ और लंबी कूद सहित कई खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इस दाैरान वॉलीबॉल में समानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उमरी द्वितीय रही। खो-खो में थानेसर टीम प्रथम और संधौली द्वितीय स्थान पर रही।
गर्ल्स 200 व 400 मीटर दौड़ में मोनिका ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि तानिया द्वितीय और माफी तृतीय रही। पुरुष 200 मीटर दौड़ में अविनाश विजेता बने, वहीं कुशल द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष 400 मीटर में गुरवांश प्रथम, कुशल द्वितीय और नितिन तृतीय रहे। लॉन्ग जंप (बालक वर्ग) में अविनाश प्रथम, नरेंद्र द्वितीय और गुरप्रीत तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में माय भारत की उपनिदेशक सुरमयी शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस माैके पर मुख्य अतिथि सुरेंद्र ईशाकपुर और विशिष्ट अतिथि सुनील कालड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग माैजूद रहे। संवाद
Trending Videos