सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students were given farewell with yagya, rituals and joy.

Kurukshetra News: यज्ञ, संस्कार और उल्लास में दी विद्यार्थियों को विदाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 03 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Students were given farewell with yagya, rituals and joy.
शाहाबाद।  यज्ञ में आहुतियां अर्पित करते प्रधानाचार्य व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
शाहाबाद। डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल में 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय सभागार में हवन यज्ञ व वेद मंत्रों की पवित्र गूंज के साथ हुआ। यज्ञ के माध्यम से विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। सभी विद्यार्थियों ने यज्ञ की पवित्र अग्नि में आहुतियां अर्पित कीं और ईश्वर की स्तुति की। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया। शांति पाठ के साथ यज्ञ का समापन हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या कौशिक ने कहा कि जीवन केवल परीक्षा तक सीमित नहीं होता बल्कि वास्तविक परीक्षा जीवन में आने वाली चुनौतियों से होती है। विद्यार्थियों को ईमानदारी, परिश्रम और नैतिकता को जीवन का पथप्रदर्शक बनाने की प्रेरणा दी। यज्ञ के बाद विदाई समारोह ‘हास्ता ला विस्ता’ का शुभारंभ प्रधानाचार्या ने रिबन काटकर किया। समारोह में विद्यार्थियों के लिए कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिनका सभी ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। विद्यार्थियों ने ‘स्कूल का सफर’ नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया। नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं के छात्रों को विभिन्न शीर्षकों के साथ उपहार भेंट किए। वहीं 10वीं के विद्यार्थियों ने अपनी अध्यापिकाओं को सुंदर उपाधियों और उपहारों से सम्मानित किया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed