सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thar and Scorpio car collide in Yamunanagar

Haryana: थार और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने टक्कर, हादसे से पहले युवकों ने बनाया वीडियो; एक की मौत  तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 31 May 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

हालांकि, वीडियो कब और कहां बनाया गया व इसका हादसे से सीधा संबंध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Thar and Scorpio car collide in Yamunanagar
थार और स्कॉर्पियो कार में टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कालाअंब मार्ग पर शनिवार रात थार और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में स्कॉर्पियो सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लाहड़पुर निवासी ऋतिक की मुलाना स्थित एमएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
Trending Videos




हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बीच दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चारों युवक कार में सवार होकर गाने सुनते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती दिखाई देती है, जबकि युवक हंसी-मजाक करते हुए सफर का आनंद ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे से पहले रिकॉर्ड किया गया था। वायरल वीडियो के आखिरी हिस्से में अचानक तेज आवाज सुनाई देती है, जिसके बाद रिकॉर्डिंग बंद हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से ही वीडियो को हादसे से जोड़कर सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो कब और कहां बनाया गया व इसका हादसे से सीधा संबंध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने भी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता और उसके हादसे से प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed