{"_id":"69a9ea5533b9f4fff706b37d","slug":"the-mercury-reached-33-degrees-likely-to-rise-to-35-degrees-within-a-week-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-151115-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 33 डिग्री पहुंचा पारा, सप्ताह में 35 डिग्री तक जाने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 33 डिग्री पहुंचा पारा, सप्ताह में 35 डिग्री तक जाने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तापमान में अचानक हुई दो डिग्री की बढ़ोतरी ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे वातावरण में गर्माहट बढ़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले सप्ताह में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान में इस तरह की तेजी से वृद्धि का असर न केवल आम जनजीवन पर पड़ रहा है बल्कि खेती-बाड़ी पर भी इसका प्रभाव दिखाई देने लगा है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि मौसम में अचानक आई गर्मी से दिन के समय धूप तेज महसूस होने लगी है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर बढ़ रहा है। तापमान में यह बढ़ोतरी मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी के जल्दी आने का संकेत मानी जा रही है।
बढ़ती गर्माहट सब्जियों के लिए हो सकती है नुकसानदायक : डॉ. कर्म चंद
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्म चंद का कहना है कि वातावरण में बढ़ती गर्माहट सब्जियों की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इस समय खेतों में टमाटर, मटर, आलू, गोभी और अन्य हरी सब्जियों की फसलें तैयार हो रही हैं। अधिक तापमान और तेज धूप के कारण इन फसलों की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। इससे उत्पादन में कमी आने की भी आशंका जताई जा रही है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे फसलों की सिंचाई पर विशेष ध्यान दें और खेतों में नमी बनाए रखें। साथ ही सब्जियों की फसल को तेज धूप से बचाने के लिए उचित प्रबंधन करना जरूरी है। उनका कहना है कि गेहूं की फसल के लिए भी फिलहाल ठंडे मौसम की जरूरत है।
Trending Videos