{"_id":"6a7394edae565d6e390e2ee8","slug":"the-sangharsh-samiti-again-got-angry-over-illegal-encroachments-in-deha-colony-and-issued-an-ultimatum-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-158999-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डेहा कॉलोनी में अवैध कब्जों पर फिर भड़की संघर्ष समिति, दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डेहा कॉलोनी में अवैध कब्जों पर फिर भड़की संघर्ष समिति, दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
शाहाबाद। नपा अधिकारीयों डेहा कॉलोनी सड़क की बदहाली दिखाते विधायक और संघर्ष समिति के सदस्य। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। शहर की डेहा कॉलोनी और बराड़ा रोड पर अवैध कब्जों तथा विकास कार्यों में देरी को लेकर शाहाबाद संघर्ष समिति में रोष है। बुधवार को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति प्रधान जगतार सिंह, पार्षद राजेश उप्पल और मंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में डेहा कॉलोनी में दोबारा बढ़ते अवैध कब्जों का मुद्दा उठा। समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली से अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं। 17 जुलाई को उप जिलाधिकारी शाहाबाद को लिखित शिकायत दी गई थी पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। समिति ने जल्द कार्रवाई न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद समिति सदस्य नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगरपालिका प्रधान गुलशन कवात्रा, सचिव बांबूल सिंह, कनिष्ठ अभियंता दयानंद और सैनिटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार से चर्चा की। अधिकारियों के सुस्त रवैये पर समिति ने कड़ी नाराजगी जताई।
निरीक्षण और आश्वासन
विधायक रामकरण काला सहित समिति सदस्यों ने अधिकारियों को डेहा कॉलोनी रोड और बराड़ा रोड का निरीक्षण करवाया। उन्हें सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति दिखाई गई। अवैध कब्जे हटाए गए स्थान से निर्माण मलबा न हटाने पर भी सवाल उठाए गए। नगरपालिका अधिकारियों ने तीन दिन में मलबा और दोबारा हुए अवैध कब्जे हटाने का भरोसा दिया। डेहा कॉलोनी की सड़क व नालियों के लिए एक सप्ताह में टेंडर जारी कर 15 दिन में कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया।