{"_id":"69dabc7a6965888fc801ba8e","slug":"the-video-that-went-viral-from-the-jail-two-years-ago-was-not-from-ambala-central-jail-but-was-recorded-in-kurukshetra-district-jail-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153106-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो साल पहले जेल से वायरल हुआ वीडियो अंबाला सेंट्रल जेल का नहीं जिला जेल कुरुक्षेत्र में हुआ था रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो साल पहले जेल से वायरल हुआ वीडियो अंबाला सेंट्रल जेल का नहीं जिला जेल कुरुक्षेत्र में हुआ था रिकार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर जेल से वायरल हुआ वीडियो अंबाला सेंट्रल जेल से वायरल न होकर जिला जेल कुरुक्षेत्र से वायरल हुआ था। यह खुलासा अंबाला पुलिस की जांच में हुआ है। इसके बाद अंबाला पुलिस ने मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर पूूरी रिपोर्ट अब जिला पुलिस कुरुक्षेत्र को सौंप दी है। अब मामले थाना शहर में नई प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच दोबारा शुरू से की गई है।
वायरल वीडियो में बंबीहा गैंग से जुड़ा अंबाला के बलदेव नगर के रहने वाले कुख्यात अपराधी दिलबर व उसके साथी अंकित ने अपने-अपने इंस्टाग्राम के हैंडल पर 56 सेकेंड का वीडियो डाला था, जिसके बाद वह रातो-रात वायरल हो गया था। वीडियो में दोनों के साथ सात से आठ जेल में बंद अन्य अपराधी दिखाई दे रहे थे, जो जेल में अनेक तरह की सुविधाओं का फायदा उठा रहे हैं। वीडियो में जेल की एक बैरक में प्लास्टिक की बाल्टी पर जग और हुक्का दिखाई दे रहा था, जिसे एक अपराधी पीता हुआ भी देखा गया था।
इसके बाद अंबाला पुलिस ने आरोपी दिलबर व अंकित पर जेल का अंदरूनी वीडियो दिखाकर युवाओं को अपराध की दुनिया की तरफ आकर्षित करने की कोशिश करने व खुद के साथ युवाओं को अपने साथ जुडऩे के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी दिलबर को 24 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वीडियो अंबाला सेंट्रल जेल का नहीं। जिला जेल कुरुक्षेत्र का है और वीडियो बनाने के लिए जेल में मोबाइल का प्रयोग किया गया था। बाद में इन वीडियो को 30 दिसंबर 2024 को अपलोड किया गया था। दिलबर के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। दिलबर के साथी अंकित ढांडा ने भी इन वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम पर अपलोड किए थे।
जांच करते हुए अंबाला पुलिस ने इंस्टग्राम आईडी पर अपलोड फोटो-वीडियो और जेल रिकॉर्ड की पड़ताल की। जेल रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दिलबर 25 जुलाई 2023 से पांच सितंबर 2024 तक जिला जेल कुरुक्षेत्र में बंद था। जांच से साफ हुआ कि इंस्टाग्राम पर अपलोड फोटो-वीडियो केंद्रीय जेल अंबाला के नहीं, बल्कि जिला जेल कुरुक्षेत्र की है। इसके बाद अंबाला पुलिस ने 15 फरवरी को मामले में दर्ज प्राथमिकी रद्द कर जांच की रिपोर्ट जिला पुलिस कुरुक्षेत्र को भेजी थी। इसके बाद अब थाना शहर थानेसर में अंकित और दिलबर पर मामला दर्ज कर दोबारा से जांच शुरू की गई है।
बॉक्स
दिलबर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की जाएगी पूछताछ : सुरेंद्र कुमार
थाना शहर थानेसर के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अंबाला पुलिस ने पहले इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के बाद वीडियो जिला जेल का मिलने के बाद जांच कुरुक्षेत्र पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने अंबाला पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर उन वीडियो की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मामले में पहले से दर्ज आरोपी दिलबर को जिला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। अगर वीडियो जांच में जिला जेल का मिलता है तो आरोपियों के साथ-साथ आरोपियों की मदद करने वाले जेल कर्मियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos