सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers staged a sit-in on NH 152 to demand the repeal of new wheat procurement rules.

Kurukshetra News: गेहूं खरीद के नए नियम वापस करवाने के लिए किसानों ने एनएच 152 पर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in on NH 152 to demand the repeal of new wheat procurement rules.
विज्ञापन
इस्माईलाबाद।
Trending Videos

गेहूं खरीद के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नए नियमों के विरोध में क्रांतिकारी किसान यूनियन हरियाणा के बैनर तले किसानों ने नेशनल हाईवे 152 पर स्थित क्लासिक फार्म के पास एक तरफ धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए नए नियमों को वापस लेने व पहले की तरह ही गेहूं खरीद करने की मांग की।
किसानों के धरने की सूचना मिलते ही मंडी बोर्ड के डीएमइओ राजीव सोलंकी तथा डीएसपी शाहबाद रामकुमार मौके पर पहुंचे। जहां पर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपकर नए नियमों को वापस लेकर गेहूं खरीद को सरल करने मांग रखी। क्रांतिकारी किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान सुखविंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए सरकार ने किसानों पर जो नए नियम लागू किए हैं। उसने किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं सीजन किसान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। नए नियमों से मंडी गेट पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लग रही है। इससे किसान को काफी समस्या आ रही है। उन्होंने मांग रखी है कि सरकार जल्द से जल्द नए नियमों को वापस लेकर खरीद प्रक्रिया को सरल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed