फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two more accused involved in the attack on a Block Committee member apprehended with an unlicensed weapon.

Kurukshetra News: ब्लाॅक समिति सदस्य पर हमला करने के दो और आरोपी बिना लाइसेंसी हथियार के साथ काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two more accused involved in the attack on a Block Committee member apprehended with an unlicensed weapon.
पिहोवा। सीआईए एक की टीम ने ब्लॉक समिति सदस्य पर हमला करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संधोली गांव का कुलदीप उर्फ जज और फौजी प्लॉट पिहोवा का मोती उर्फ आकाश शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक कट्टा और दो राउंड बरामद किए हैं। सीआईए प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम ड्रेन पुल अंबाला रोड पिहोवा में गश्त कर रही थी। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि जज और मोती हुड्डा ग्राउंड के पास ड्रेन गुहला रोड पिहोवा के आसपास घूम रहे हैं। इन दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 जून को ब्लॉक समिति सदस्य सचिन सतोडा पर जानलेवा हमला किया था। हमले के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि उनके पास हथियार भी हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कुलदीप उर्फ जज से एक कट्टा और एक राउंड मिला। मोती उर्फ आकाश से एक राउंड बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोपी गिरफ्तार, गंडासी बरामद

पिहोवा। थाना सदर पुलिस टीम ने हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में जसविंद्र पाल उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। वह पिहोवा के खेड़ी शीशगरां गांव के अमृतसरी फार्म का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार, 1 जुलाई की सुबह जरनैल सिंह अपने ट्यूबवेल पर गए थे। वहां आकाश से कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान जसविंद्र पाल ने गंडासी से जरनैल सिंह के सिर पर हमला कर दिया। जरनैल सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उनका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। शिकायत के आधार पर थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज किया गया। 8 जुलाई को गुमथला गढ़ू पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त गंडासी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन



पत्नी की हत्या का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा
इस्माईलाबाद। शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी की हत्या के मामले में थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने लोटनी गांव निवासी पति गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, सात जुलाई को गांव लोटनी में एक महिला के घर में मृत मिलने की सूचना मिली थी। थाना इस्माईलाबाद पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया। कैथल जिला के पुंडरी निवासी मृतका के भाई मुनीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2013 में गुलाब सिंह से हुई थी। आरोपी शराब के नशे में अक्सर उनकी बहन के साथ मारपीट करता था। इस संबंध में पहले भी पंचायतें और पुलिस शिकायतें हो चुकी थीं। शिकायतकर्ता के अनुसार, छह जुलाई की रात आरोपी ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर बहन का शव घर में मिला, जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांजा तस्करी मामले में आपूर्ति करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांजा सप्लाई करने के आरोप में कीर्ति नगर निवासी विक्रम उर्फ दीपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार 26 मई को कीर्ति नगर में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान एक महिला आरोपी के घर से 1 किलो 155 ग्राम गांजा और 1.36 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। इस संबंध में थाना कृष्णा गेट में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया गया था। मामले की आगामी जांच के दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल ने नौ जुलाई को आरोपी विक्रम उर्फ दीपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed