Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
dream project in Kurukshetra will be completed this afternoon; trains will start running on the elevated track
{"_id":"6a509749903a2b865602f6d7","slug":"video-dream-project-in-kurukshetra-will-be-completed-this-afternoon-trains-will-start-running-on-the-elevated-track-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में आज दोपहर बाद पूरा होगा ड्रीम प्रोजेक्ट, ऐलिवेटेड ट्रैक पर दौड़ने लगेगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में आज दोपहर बाद पूरा होगा ड्रीम प्रोजेक्ट, ऐलिवेटेड ट्रैक पर दौड़ने लगेगी ट्रेनें
धर्मनगरी के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक से आज दोपहर बाद ट्रेनें गुजरने लगेंगी, इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। वीरवार आधी रात से ही बारिश के बीच 200 से ज्यादा श्रमिक पटरियां जोड़ने में लगे है तो कईं प्रकार की मशीनें भी लगाई गई है।
तय समय डेढ़ बजे तक यह काम पूरा हुआ तो करीब 441 करोड़ से तैयार किए गए ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक व थानेसर रेलवे स्टेशन से ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। भले ही औपचारिक तौर पर 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से ऑनलाइन माध्यम से इसकी सौगात देंगे लेकिन इस ट्रैक से ट्रेनें गुजरते हुए लोग आज ही देख सकेंगे। शुक्रवार को ही ट्रेनों को इस ट्रैक से दौड़ाने के लिए रात भर काम किया जाता रहा। इसके ऊपर से ट्रेनें गुजरने लगेंगी तो पांच फाटकों से भी धर्मनगरी को राहत मिलेगी।
213 पिल्लरों पर खड़े किए गए इस ट्रैक से ट्रेनें दौड़ाने के लिए कुरुक्षेत्र-जींद रेलवे ट्रैक को रात 12 बजते ही विभागीय अनुमति के अनुसार ब्लॉक कर दिया गया था। इससे पहले कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से रात 10 बजे जींद के लिए अंतिम पैसेंजर गाड़ी निकाली गई। रात करीब एक बजे से पटरियां जोड़ने का काम गांधी नगर व मिर्जापुर के पास दोनों मुहानों पर शुरू कर दिया गया।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि रात एक बजे से शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक विभागीय तौर पर ट्रैक ब्लॉक किया हुआ है और दोनों ओर पटरियां जोड़ने का काम युद्व स्तर पर किया जा रहा है। यह काम पूरा होते ही करीब छह किलोमीटर लंबे इस ट्रैक से ही ट्रेनें गुजारी जाएंगी। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2019 में किया इस ऐलिवेटेड ट्रैक का शिलान्यास किया था जबकि इसे बनाए जाने की योजना वर्ष 2016 में की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।