फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Uttarakhand farmers are also adopting natural farming, 30 have taken training at Gurukul.

Kurukshetra News: उत्तराखंड के किसान भी अपना रहे प्राकृतिक खेती, 30 ने गुरुकुल में लिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand farmers are also adopting natural farming, 30 have taken training at Gurukul.
कुरुक्षेत्र। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्रयासों से प्राकृतिक खेती का रुझान बढ़ रहा है। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से 30 से अधिक किसानों और कृषि अधिकारियों ने प्रशिक्षण लिया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम दो से पांच अगस्त तक चला, जिसके समापन पर प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान दल ने गुरुकुल के प्राकृतिक फॉर्म का भ्रमण किया। उन्होंने बिना रासायनिक उर्वरकों के उगाई जा रही फसलें देखीं। कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. हरिओम और डॉ. बलजीत सहारण ने प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक पहलू बताए। उन्होंने रासायनिक खेती का त्याग भावी पीढ़ियों के लिए आवश्यक बताया। गुरुकुल व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने कहा, प्राकृतिक खेती से गोवंश, मित्रकीटों का संरक्षण होता है। इससे मृदा स्वास्थ्य सुधरता है, लागत शून्य होती है और आय दोगुनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed