{"_id":"6a836a9b4e17c8e732012bd7","slug":"vehicles-queue-up-as-kus-second-gate-closes-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-159629-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू का दूसरा गेट बंद होने से वाहनों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू का दूसरा गेट बंद होने से वाहनों की लगी कतार
Tue, 18 Aug 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थर्ड गेट पर चेतावनी भरा नोटिस विद्यार्थियों को दिखाते हुए सुरक्षा कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार को दूसरा गेट दिनभर बंद रहने के कारण विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे गेट से वाहनों की आवाजाही बंद होने के चलते थर्ड गेट पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। प्रवेश के दौरान सुरक्षाकर्मी वाहन चालकों से पूछताछ और जांच के बाद ही उन्हें परिसर में जाने की अनुमति देते नजर आए।
सुरक्षाकर्मी विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय के सुरक्षा कार्यालय से अपने वाहनों के लिए अधिकृत स्टीकर लगवाने की अपील करते रहे। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि मंगलवार से बिना विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्टीकर वाले वाहनों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
दूसरा गेट बंद किए जाने को लेकर कुछ विद्यार्थियों और छात्र नेताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि विश्वविद्यालय में छात्र प्रदर्शन और जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के कार्यक्रम को देखते हुए विद्यार्थियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए गेट बंद किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने इसे प्रशासन की ओर से दबाव बनाने की कोशिश बताया। दिग्विजय चौटाला ने भी गेट बंद किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि किस प्रोटोकॉल के तहत गेट बंद किया गया है। उनका कहना था कि यदि विद्यार्थियों को कोई सूचना देनी थी तो प्रशासन नोटिस बोर्ड के माध्यम से भी जानकारी दे सकता था।
वहीं मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कुछ सुरक्षाकर्मियों के अवकाश पर होने के कारण मैनपावर की कमी थी। नए विद्यार्थियों के वाहनों के स्टीकर लगाने और नियमित जांच की व्यवस्था को देखते हुए दूसरा गेट बंद किया गया था। उन्होंने कहा कि छात्र नेताओं के आरोप तथ्यहीन हैं।संवाद