सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Window AC Explodes in Computer Science Department at Kurukshetra University; 35 Students Have a Narrow Escape

Kurukshetra: केयू की कंप्यूटर लैब में एसी ब्लास्ट के बाद लगी आग, प्रैक्टिकल दे रहे 35 छात्र निकाले गए सुरक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 22 May 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रोफेसर्स ने बताया कि हमारी प्रातामिकता छात्रों को लैब से बाहर निकालने की थी जो हमने किया। सभी स्टाफ मेंबर और महिला कर्मचारियों ने इस में पूरी मदद की। लैब को पूरी तरीके से सील कर दिया गया। वहीं बीमा कंपनी ने औचक निरीक्षण किया है।

Window AC Explodes in Computer Science Department at Kurukshetra University; 35 Students Have a Narrow Escape
एयर कंडीशनर में ब्लास्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग की कंप्यूटर लैब में शुक्रवार दोपहर एयर कंडीशनर (एसी) में ब्लास्ट हो गया। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त लैब में करीब 35 छात्र प्रैक्टिकल दे रहे थे। अचानक हुए धमाके के बाद लैब कुछ ही मिनटों में धुएं से भर गई। इस दौरान छात्रों को आनन फानन में बाहर निकाला। 


इस दौरान विभाग के स्टाफ ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और डायल 112 और फायर ब्रिगेड और यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लैब में रखा एसी, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो चुके थे। 
विज्ञापन
Trending Videos


इस दौरान प्रोफेसर्स ने बताया कि हमारी प्रातामिकता छात्रों को लैब से बाहर निकालने की थी जो हमने किया। सभी स्टाफ मेंबर और महिला कर्मचारियों ने इस में पूरी मदद की। लैब को पूरी तरीके से सील कर दिया गया। वहीं बीमा कंपनी ने औचक निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed