सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   13 Applications Received at Two Government Colleges; Portal Remains Empty at Three Others

Mahendragarh-Narnaul News: दो राजकीय कॉलेजों में आए 13 आवेदन, तीन में खाली पड़ा पोर्टल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
13 Applications Received at Two Government Colleges; Portal Remains Empty at Three Others
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के राजकीय कॉलेजों में दाखिला के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अब तक दो कॉलेजों में 13 आवेदन आए हैं जबकि तीन कॉलेजों का पोर्टल अब तक खाली पड़ा है। संस्थानों में हेल्प डेस्क पर भी केवल गैप ईयर युवा ही पूछताछ के लिए आ रहे हैं।
Trending Videos


स्नातक में दाखिला के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं और इसके बाद विभाग की ओर से आवेदनों की सत्यापन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग की ओर से 7 मई को पोर्टल खोला गया लेकिन पहले तीन दिन तक किसी ने भी आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शहर के राजकीय महिला कॉलेज में 5 आवेदन आए हैं। इसमें 3 विज्ञान संकाय और दो बीए संकाय में आए हैं जबकि बीकॉम में अभी तक कोई आवेदन नहीं आया। संस्थान में कुल 1180 सीटों पर दाखिले होने हैं।
इसी तरह सतनाली स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में अब तक 8 आवेदकों ने रूचि दिखाई है। इसमें विज्ञान संकाय में एक जबकि बीए संकाय में दाखिला लेने के लिए 7 युवाओं ने आवेदन किया है। इसमें भी कॉमर्स के आवेदनों की संख्या शून्य है।
वहीं, कनीना राजकीय पीजी कॉलेज, शहर के राजकीय पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय उन्हाणी में अभी तक एक भी आवेदन नहीं आया है। हालांकि कॉलेजों में इक्का-दुक्का युवा कोर्स व दाखिला संबंधी जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
-----------
- वर्जन:
संस्थान में दो संकाय में 5 आवेदन आए हैं। हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है और संस्थान में आने वाली छात्राओं को दाखिला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी जा रही है। -डॉ. मक्खन सिंह, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article