{"_id":"6a4aa32068c5bb3afd04a6bb","slug":"2000-coconuts-are-being-sold-daily-in-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127953-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में रोज बिक रहे 2 हजार नारियल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में रोज बिक रहे 2 हजार नारियल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- हुड्डा पार्क के नजदीक दुकान से नारियल खरीदते ग्राहक--संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। शहर में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता का असर अब नारियल पानी की बिक्री पर भी साफ दिखाई दे रहा है। प्राकृतिक और पौष्टिक पेय होने के कारण हर उम्र के लोग इसे पसंद कर रहे हैं। शहर में प्रतिदिन लगभग 2 हजार नारियल बिक जाते हैं।
शहर के प्रमुख बाजारों और अन्य स्थानों पर लगी नारियल पानी की दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ रहती है। दुकानदार रमेश सैनी और बूरा खान ने बताया कि महेंद्रगढ़ में बिकने वाले नारियल मुख्य रूप से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से मंगवाए जाते हैं।
बाजार में एक नारियल पानी की कीमत 80 से 90 रुपये है। इसके बावजूद लोग इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानकर खरीद रहे हैं। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग, दोपहर में बाजार आने वाले ग्राहक और शाम को युवा व परिवार बड़ी संख्या में नारियल पानी पीने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती गर्मी, बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिक्री और बेहतर होगी तथा कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।