{"_id":"6a4b941e8b3d7ab2490c536e","slug":"video-narwana-water-supply-disrupted-by-illegal-pipeline-residents-demand-its-removal-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरवाना : अवैध पाइपलाइन से बिगड़ी पानी की सप्लाई, मोहल्लावासियों ने हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना : अवैध पाइपलाइन से बिगड़ी पानी की सप्लाई, मोहल्लावासियों ने हटाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। गांव डूमरखा कलां के अंबेडकर चौक मोहल्ला के निवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अवैध पानी की पाइपलाइन हटाने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में राजेश, पूजा, कमला का आरोप है कि गांव में स्थित पानी के बूस्टर नंबर-2 के पास अवैध रूप से डाली गई पाइपलाइन के कारण मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में बताया गया कि शिव मंदिर के पास स्थित बूस्टर से एस.सी. मोहल्ले के समीप अंबेडकर चौक तक पानी की समस्या के समाधान के लिए करीब दो-तीन वर्ष पहले पाइपलाइन बिछाई गई थी। उस समय बूस्टर की क्षमता केवल 40 मिनट तक पानी की आपूर्ति करने की थी, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी। कुछ समय बाद गांव के सरपंच द्वारा अपने कार्यालय वाली गली से बूस्टर तक नई पाइपलाइन जोड़ दी गई। इससे बूस्टर पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया और सरपंच मोहल्ले में फिर से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। लोगों का कहना है कि पहले जैसी स्थिति दोबारा बन गई है और नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि बूस्टर से जोड़ी गई अवैध पाइपलाइन को हटाया जाए, ताकि सरपंच मोहल्ले के लोगों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।