{"_id":"6a4b94e0517d328f06019f66","slug":"video-narnaul-several-grievances-including-those-related-to-ppp-were-resolved-on-the-spot-at-the-camp-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल : शिविर में पीपीपी सहित कई शिकायतों का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल : शिविर में पीपीपी सहित कई शिकायतों का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एक विशेष डेस्क से मौके पर ही नागरिकों के डेटा और त्रुटियों को ठीक कर उनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया।
हरियाणा सरकार के जनहितैषी विजन को धरातल पर उतारते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 140 नागरिकों की एक-एक कर शिकायतें सुनीं। साथ ही मौके पर ही मौजूद प्रशासनिक अमले को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना।
उपायुक्त ने कहा कि यह हरियाणा सरकार का एक बेहद बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। यहां कोई भी आम नागरिक बेझिझक अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को प्रशासनिक पटल पर रख सकता है। उन्होंने बताया कि इस मंच की सबसे बड़ी खूबी इसकी पारदर्शिता है, क्योंकि यहां आने वाली हर शिकायत के समाधान की पल-पल की प्रगति को सीधे पोर्टल पर अपलोड और अपडेट किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।