सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   25 Volleyball Players Selected for Volleyball Nursery

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल खेल नर्सरी के लिए 25 वॉलीबॉल खिलाड़ी चयनित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
25 Volleyball Players Selected for Volleyball Nursery
विज्ञापन
नारनौल। गांव धानौता में वॉलीबॉल खेल नर्सरी के लिए रविवार को आयोजित ट्रायल में 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जबकि 10 खिलाड़ियों को रिजर्व रखा गया।
Trending Videos

ट्रायल में खिलाड़ियों की क्षमता का परीक्षण 30 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, स्टैंडिंग वर्टिकल जंप और बैंड एंड रिच 10 मीटर जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच मनोज खटाणा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची तैयार की जा रही है और इसे 7 अप्रैल से पहले जिला खेल विभाग कार्यालय में जमा करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले साल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने खेल महाकुंभ और कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी चयनित खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। खेल नर्सरी का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed