{"_id":"69d351ee323afcf088039ef1","slug":"video-a-young-man-died-in-a-road-accident-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक शख्स की मौत
शहर के नारनौल रोड पर रविवार रात घर लौट रहे बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नारनौल के नूनी अव्वल निवासी बंटी की मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव नूनी अव्वल निवासी रामअवतार ने बताया कि उनका बेटा बंटी महेंद्रगढ़ शहर में कैंटीन के पास सब्जी की रेहड़ी लगाता था। रोज की तरह 5 अप्रैल को भी बंटी सब्जी बेचने के बाद रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह गुलावला बस अड्डे से पहले शनि मंदिर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इस दौरान हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और अधिक देर कर सड़क पर गिरा रहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस युवक को अस्पताल में लेकर पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।