सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   270 school buses inspected, 24 challaned

Mahendragarh-Narnaul News: 270 स्कूल बसों की हुई जांच, 24 के किए चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 25 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
270 school buses inspected, 24 challaned
विज्ञापन
नारनौल। सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावारिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें बताया गया कि फरवरी में जिले के 270 स्कूल बसों की जांच की गई जिनमें 24 स्कूल बसों के चालान किए गए।
Trending Videos

अभियान के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों से 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया है। बताया गया कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को कड़ाई से लागू किया जा रहा है। फरवरी में आरटीए विभाग, पुलिस और उपमंडल स्तर की कमेटियों ने जिले में 270 से अधिक स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान मानकों को पूरा न करने वाली 24 स्कूल बसों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी और फरवरी के दौरान ही बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले 2919 चालकों के चालान किए गए। तेज रफ्तार में 1482 और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 349 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष नेत्र जांच शिविर लगाए गए जिनमें अब तक 211 चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आरटीए सचिव मनोज कुमार ने एजेंडा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव, एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम उदय सिंह, डीएमसी रणबीर सिंह, नगराधीश डॉ. मंगल सेन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed