सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rs 10.67 crore approved for construction of Kanina bus stand building

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना बस स्टैंड के भवन निर्माण के लिए 10.67 करोड़ रुपये स्वीकृत

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rs 10.67 crore approved for construction of Kanina bus stand building
विज्ञापन
कनीना। प्रदेश सरकार ने कनीना बस स्टैंड के आधुनिक भवन निर्माण के लिए 10.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। राज्य परिवहन ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। आधुनिक भवन में प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल, टिकट काउंटर, डिजिटल सूचना प्रणाली के साथ बसों के लिए छह बूथ बनाए जाएंगे।
Trending Videos

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कनीना में आधुनिक बस स्टैंड की मांग लंबे समय से की जा रही थी। प्रदेश सरकार ने स्वीकृति दे दी है। परिवहन विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित बस स्टैंड भवन में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसमें प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, आधुनिक टिकट काउंटर और डिजिटल सूचना प्रणाली जैसी व्यवस्थाएं शामिल होंगी।
बसों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए 6 अलग-अलग प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।
परिवहन व्यवस्था बेहतर होने से स्थानीय बाजारों में आवाजाही बढ़ेगी, जिससे व्यापारियों को भी लाभ होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टेंडर प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। यह बस स्टैंड कनीना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

वर्जन
पांच मार्च को बस स्टैंड परिसर की पैमाइश का काम पूरा करा लिया गया। प्रदेश सरकार की ओर से 10.67 करोड़ रुपये के बजट स्वीकृत किया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा।- पंकज, बस स्टैंड इंचार्ज कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed