सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Capacity of Ateli Distributory will be increased from 311 to 391 cusecs.

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली डिस्ट्रीब्यूटरी की क्षमता बढ़ा कर 311 से 391 क्यूसेक की जाएगी

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Capacity of Ateli Distributory will be increased from 311 to 391 cusecs.
अटेली डिस्ट्रीब्यूटरी। - फोटो : प्रदेश सरकार के नौ वर्ष के विकास कार्य की पत्रिका का विमोचन करते प्रभारी मंत्री योगेंद्रउपाध्याय,विधायक मनीष असीजा,डीएम,एसएसपी ए‌वं भाजपा नेता। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
नारनौल। अटेली डिस्ट्रीब्यूटरी की पानी वहन क्षमता को 311 से बढ़ाकर 391 क्यूसेक करने की योजना तैयार की गई है। सिंचाई विभाग ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देकर उच्च अधिकारियों के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया है। जल्द ही यह कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ होगा।
Trending Videos

हर साल मानसून के सीजन में राजस्थान के विजयनगर गांव के पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में पानी डिस्ट्रीब्यूटरी में आ जाता था। अधिक दबाव के कारण नहर कई स्थानों पर टूट जाती थी जिससे किसानों की फसलें प्रभावित होती थीं और सिंचाई व्यवस्था बाधित हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए तकनीकी समाधान तैयार किया है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जिससे वर्ष पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सकेगा।


पाइपलाइन और जोहड़ निर्माण से होगा अतिरिक्त पानी का प्रबंधन : योजना के तहत किलोमीटर 18.500 के पास नहर के नीचे और 19.0 पर ऊपर से 1000 एमएम व्यास के पाइप डाले जाएंगे। इन पाइपों के माध्यम से अतिरिक्त पानी को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला जाएगा, जिससे नहर पर दबाव कम होगा और टूट-फूट की स्थिति से बचा जा सकेगा। किलोमीटर 18.500 पर 90 लाख और 19.0 पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। संवाद

बेगपुर में जोहड़ बनाकर डाला जाएगा अतिरिक्त पानी
सिंचाई विभाग बेगपुर गांव में लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में एक बड़ा जोहड़ तैयार करने की योजना बना रहा है। इस जोहड़ में अतिरिक्त पानी को एकत्रित किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसान इस पानी का उपयोग जरूरत के समय अपने खेतों की सिंचाई के लिए कर सकेंगे, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इस जोहड़ में एक रिचार्जिंग बोरवेल, दो गऊघाट भी बनाए जाएंगे।


नसीबपुर से चंदपुरा तक के किसानों को मिलेगा लाभ
अटेली डिस्ट्रीब्यूटरी नसीबपुर से शुरू होकर चंदपुरा तक जाती है और रास्ते में आने वाले कई गांवों के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन है। अब इस डिस्ट्रीब्यूटरी की क्षमता 80 क्यूसेक की बढ़ा दी जाएगी तो किसानों को फायदा मिलेगा।


वर्जन :

अटेली डिस्ट्रीब्यूटरी की क्षमता में बढ़ोतरी की जाएगी। अभी 311 क्यूसेक है। इसे 391 क्यूसेक का किया जाएगा। खुंदरोठ गांव की पहाड़ियों से बहकर आने वाले पानी से अटेली डिस्ट्रीब्यूटरी में नुकसान हो जाता था। इसके लिए करीब दो करोड़ खर्च कर बेगपुर के जोहड़ में पानी डाला जाएगा। इस प्रोजेक्ट का जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। -राजेश वर्मा, एसडीओ सिंचाई विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed