सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Digital training for village secretaries begins

Mahendragarh-Narnaul News: ग्राम सचिवों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Digital training for village secretaries begins
फोटो संख्या:64- बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद ग्राम सचिव--स्रोत- वि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत पंचायती राज संस्थानों को अधिक सक्षम व डिजिटल रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय में ग्राम सचिवों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इससे पूर्व 23 व 24 मार्च को सरपंचों को प्रशिक्षण दिया गया था।
Trending Videos

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना है। जब ग्राम सचिव तकनीकी रूप से दक्ष और आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी ग्राम पंचायतें मजबूत होंगी और राष्ट्र का ग्राम स्वराज का सपना साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वर्तमान डिजिटल युग के बारे में कहा कि अब अधिकांश सरकारी कार्य ऑनलाइन हो चुके हैं। इसलिए इन प्रणालियों में निपुणता हासिल करना समय की मांग है। उन्होंने बताया कि आगामी चरण में 27 व 28 मार्च को सीपीएलओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला परियोजना प्रबंधक नितिन शर्मा ने विभिन्न डिजिटल पोर्टलों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सरकारी पोर्टलों के सही उपयोग से न केवल कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही आएगी बल्कि रियल टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से शासन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से अपील की कि वे इन तकनीकों का दैनिक कार्यों में अधिकतम उपयोग करें ताकि ग्रामीणों तक सरकारी सेवाओं का लाभ त्वरित और पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed