सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire damages sofa factory, two fire engines douse the flames

Mahendragarh-Narnaul News: सोफा फैक्टरी में आग से क्षति, दमकल की दो गाड़ियों ने बुझाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire damages sofa factory, two fire engines douse the flames
फोटो संख्या:68- मोहल्ला महायचान में गद्दे के गोदाम में लगी आग से जलता सामान--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला महायचान स्थित एक सोफा व गद्दा फैक्टरी में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें 15 लाख का सामान जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
Trending Videos

आग लगने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी। फैक्टरी संचालक अशोक कुमार ने बताया कि पांच माह पहले की यह फैक्टरी शुरू की थी। बुधवार को साथी बृजेश व नरेश से गोदाम में आग की सूचना दी थी। इसके बाद वह फैक्टरी पर पहुंचे। तब तक सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी के अंदर बिजली की वायरिंग भी नहीं थी। इससे शॉर्टसर्किट की कोई आशंका नहीं है। ऐसे में आग किन कारणों से लगी यह जानकारी नहीं है। फैक्ट्री में लखनऊ व बरेली के कारीगर काम करते थे।
चार दिनों से वह छुट्टी पर घर गए थे जिससे फैक्टरी बंद थी। आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का सामान जल गया। 30 सोफासेट, 50 से अधिक गद्दे जलकर राख हो गए। एक सप्ताह पहले ही तीन गाड़ियां फोम, हिट लोन फोम सहित अन्य सामान मंगवाया था वह भी जलकर राख हो गया।
दमकल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर फायरमैन प्रदीप की देखरेख में दो गाड़ियों को टीमों सहित भेजा गया। आधे घंटे में टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू लिया। फैक्टरी में एक घरेलू गैस सिलिंडर भी था लेकिन कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक इसे बाहर निकालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed