{"_id":"69c4291389ddcabdcf0251aa","slug":"cjm-inspected-the-district-jail-narnol-news-c-196-1-nnl1004-137677-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीजेएम ने किया जिला जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीजेएम ने किया जिला जेल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बुधवार को न्याय और सम्मान अभियान के तहत जिला जेल का निरीक्षण किया।
सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि यह अभियान मुख्य रूप से महिला कैदियों और बुजुर्ग कैदियों के अधिकारों और कल्याण पर केंद्रित है। इसका लक्ष्य जेल में बंद कैदी व संवेदनशील समूहों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में न्याय और सम्मान के साथ रहने का भरोसा दिलाना है।
सीजेएम ने निरीक्षण के दौरान वहां महिला और बुजुर्ग कैदियों को दी जा रही सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों को मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देते हुए कहा आपके पास अपना वकील नहीं है, तो वे प्राधिकरण के माध्यम से वकील ले सकते हैं।
Trending Videos