सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   319 girl students were awarded cash and certificates for their outstanding performance.

Mahendragarh-Narnaul News: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 319 छात्राओं को नकदी और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
319 girl students were awarded cash and certificates for their outstanding performance.
फोटो नंबर-14वा​​र्षिकोत्सव के दौरान महिला कॉलेज की मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करते विधायक ओमप्
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 319 छात्राओं को नकदी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान पर ध्यान देने पर जोर दिया।
Trending Videos

विशिष्ट अतिथि नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी रहीं। प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर वार्षिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आज की छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। छात्राएं सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान पर ध्यान दें और जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने महाविद्यालय के लिए अत्याधुनिक लाइब्रेरी हॉल और नए टीचिंग ब्लॉक का निर्माण कराने की घोषणा की।
विशिष्ट अतिथि कमलेश सैनी ने छात्राओं को अनुशासन में रहकर परिवार व समाज का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 319 छात्राओं को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इनमें 26 छात्राओं को रोल ऑफ ऑनर, 26 को कॉलेज कलर और करीब 100 छात्राओं को विश्वविद्यालय व कॉलेज मेरिट के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व व महाविद्यालय के विकास में योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कई प्राध्यापकों व कर्मचारियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अंजू रानी व डॉ. सुमन यादव ने किया। समारोह को सफल बनाने में महाविद्यालय के स्टाफ व विभिन्न समितियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed