सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   New Portal Launched for Skill Development

Mahendragarh-Narnaul News: कौशल विकास के लिए लांच किया नया पोर्टल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
New Portal Launched for Skill Development
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सरकार ने आम नागरिकों के सशक्तिकरण और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बजट 2025-26 की घोषणाओं के कार्यान्वयन के तहत, सरकार ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है।
Trending Videos


आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य नागरिकों को सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के संसाधनों तक आसान पहुंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से राज्य के लोग अपनी तकनीकी क्षमताओं को निखार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजीकृत नागरिक पोर्टल के माध्यम से सरकारी आईटीआई की विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। अब नागरिक संस्थानों की लाइब्रेरी में उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री का लाभ उठा सकते हैं।

तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने के लिए वर्कशॉप की मशीनों का उपयोग करने की सुविधा प्रदान की गई है।
इच्छुक व्यक्ति विभाग की वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह पहल उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो तकनीकी कौशल में रुचि रखते हैं या स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed