{"_id":"69f24105d5de10754606bde0","slug":"51-youths-secure-employment-at-job-fair-appointment-letters-to-be-issued-on-may-2nd-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126060-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मेले में 51 युवाओं को मिला रोजगार, दो मई मिलेगा नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मेले में 51 युवाओं को मिला रोजगार, दो मई मिलेगा नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में 51 युवाओं का चयन हुआ। कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से दो मई से सभी चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
प्लेसमेंट अधिकारी शिवताज ने बताया कि मेले में भिवाड़ी प्रसिद्ध कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से संस्थान में पहुंचकर युवाओं का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद युवाओं का कंपनी रोल पर चयनित किया गया। रोजगार मेले में वर्ष 2023 से 25 तक फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, मोटर- मैकेनिक, शीट-मेटल, वेल्डर, फाउंडरी मैन, एमएमवी, ट्रैक्टर मैकेनिक सहित सभी इंजीनियरिंग ट्रेड्स से उर्तीण 82 युवाओं ने हिस्सा लिया। कंपनियों की ओर से 51 युवाओं का कंपनी रोल पर चयन किया गया।
संस्थान के प्रधानाचार्य महाबीर सिंह व इंचार्ज संदीप यादव ने बताया की आईटीआई में समय-समय पर जॉब मेलों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी चयनित युवाओं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बॉक्स
उसकी कंपनी रोल पर नियुक्ति हुई है। वर्ष 2025 में उसने आर एंड एसी ट्रेड से आईटीआई पास की थी। कंपनी के प्रतिनिधियों व प्लेसमेंट अधिकारियों की ओर से उन्हें सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। -हरिश कुमार, गांव खुडाना
-- -- -- -- -- -- -- --
महेंद्रगढ़ आईटीआई से वर्ष 2025 में मशिनिष्ठ ट्रैड से अपनी शिक्षा पूरी की थी। आईटीआई के प्लेसमेंट व अनुदेशकों ने अच्छी तैयारी कराई थी। रोजगार मेले के लिए संस्थान की ओर से संदेश भी मिला था। अब कंपनी रोल पर नौकरी का नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है।- राजवीर, नांगल माला
Trending Videos