सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wrestlers are getting the edge of modern training

Mahendragarh-Narnaul News: पहलवानों को मिल रही आधुनिक प्रशिक्षण की धार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers are getting the edge of modern training
विज्ञापन
सतनाली। बाबा गोसाई व्यायामशाला में 35 युवा पहलवानों की एक मजबूत पौध तैयार की जा रही है जिन्हें आगामी अगस्त-सितंबर में होने वाली स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को कुश्ती की बारीक तकनीकों से लेकर शारीरिक फिटनेस तक हर पहलू पर ध्यान केंद्रित कराया जा रहा है।
Trending Videos

कोच अनिल शेखावत ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से इस व्यायामशाला को खेल नर्सरी के रूप में मान्यता दी गई है। नर्सरी में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 10 खिलाड़ी और 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 15 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं जबकि 10 अन्य खिलाड़ियों को अतिरिक्त रूप से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के साथ-साथ खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है छोटे आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और बड़े खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह डाइट के लिए सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जा रहे हैं।
हाल ही में एसडीएम योगेश सैनी द्वारा तीन लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है, जो संस्था के खाते में जमा हो चुकी है। इस राशि से खिलाड़ियों के लिए जरूरी खेल सामग्री जल्द ही खरीदी जाएगी।
व्यायामशाला प्रबंधन का उद्देश्य है कि किसी भी खिलाड़ी को संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रहना पड़े और वे पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed