फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A pledge to create a safe environment with every plant: Vice-Chancellor

प्रत्येक पौधा सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण का संकल्प : कुलपति

Sat, 18 Jul 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A pledge to create a safe environment with every plant: Vice-Chancellor
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित वाई-फाई सर्किल में किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि प्रत्येक पौधा प्रकृति के संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प है। विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना प्रत्येक सहभागी की जिम्मेदारी है। इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल की निदेशक प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं ग्रीन कैंपस-स्वच्छ कैंपस क्लब के संयोजक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधरोपण करना नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय समुदाय में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता व नागरिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed